कोंडागांव, 13 मई 2026/ राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत कलस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 मई को ग्राम पंचायत पाण्डेआठगांव, कोहकामेटा और उमरगांव में शिविर आयोजित होंगे।
उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत पाण्डेआठगांव में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम बानगांव, चिचाड़ी, पाटला, पतोड़ा, पाण्डेआठगांव, माझीआंठगांव, कोर्राबड़गांव, गटटीपलना, जुगदई, शंकरपुर, पैसरा, बैल, भण्डारखण्डी के ग्रामीण शामिल होंगे।
जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत कोहकामेटा में में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम बटराली, गढ़धनोरा, सरगीपाल, रांधा, तुमुसकोनाड़ी, जामगांव, कोदोभाट, नालाझर, गौरगांव, सिदावण्ड मांझीचेरा के ग्रामीण शामिल होंगे।
जनपद पंचायत मकाड़ी अंतर्गत उमरगांव में में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम कावरा, करमरी, उपरगांव, बेलगांव-2, तमरावण्ड, देवगांव, करण्डी के ग्रामीण शामिल होंगे।
