राजनांदगांव। जिले से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बागतराई में इन दिनों अवैध मुरूम उत्खनन और परिवहन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि
बिना किसी वैध अनुमति के लगातार मुरूम की खुदाई की जा रही है, जिससे न केवल राजस्व को नुकसान हो रहा है बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात और तड़के सुबह अपनी हाईवा के जरिए मुरूम का परिवहन किया जाता है, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। इस अवैध गतिविधि के चलते गांव की सड़कों की हालत भी खराब हो गई है और धूल-गर्द से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। मामले की जानकारी संबंधित विभागों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।?