जिला राजनांदगांव के विकास खंड डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में अवैध रूप से ईंट-भट्ठा संचालन का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रा
मीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में चल रहा ईंट-भट्ठा बिना वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, भट्ठा संचालक द्वारा पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे आसपास के खेतों और वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धुएं और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी समस्याएं भी होने लगी हैं।
सूत्रों का कहना है कि भट्ठा संचालन के लिए जरूरी शासकीय अनुमति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्वीकृति तथा राजस्व विभाग के कागजात पूर्ण नहीं हैं या संदिग्ध हैं। इसके बावजूद लंबे समय से यह भट्ठा बिना किसी कार्रवाई के चलता रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध भट्ठा संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों और संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक कार्रवाई होती है।?
मीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में चल रहा ईंट-भट्ठा बिना वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित किया जा रहा है।