राजनांदगांव। जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम चारभाठा के आश्रित ग्राम मोतीपुर में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर लगातार रेत का खनन और परिवहन किया जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, देर रात और सुबह के समय माजदा के माध्यम से रेत का उठाव किया जा रहा है। इससे न केवल नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पड़ रहा है, बल्कि आसपास के खेतों और रास्तों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को इसकी सूचना देने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध उत्खनन के चलते पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर प्रभावित हो रहा है और भविष्य में जल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है
कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।?

कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।?