ठाकुर प्यारेलाल सिंह न.पा.नि. उ.मा.शाला राजनांदगांव का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

प्रावीण्य सूची में छात्राओं ने बाजी मारी

कक्षा ९ वी. में नंदनी मानिकपुरी ७८.०३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर तथा खिलेश्वरी सिन्हा ७५.१६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रही ।

स्थानीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह नं.पा.नि.उ.मा. विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत्र २०२५-२०२६ का प्राचार्य मान. आर.एस.बघेल द्वारा प्रात: ९.०० बजे घोषित किया गया। जिसमें कक्षा ९ वी.की छात्रा नंदनी मानिकपुरी ७८.०३ प्रतिशत प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में प्रथम तथा कक्षा ९ वी. की खिलेश्वरी सिन्हा ७५.१६ प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही है।

कक्षा ९वी.- कुल छात्र ५७, परीक्षा में प्रविष्ट ५२, प्रथम श्रेणी ०६, द्वितीय श्रेणी १६, तृतीय श्रेणी ०७, उत्तीर्ण का प्रतिशत ५५.०७ ।

कक्षा ११वी.- कला विज्ञान एवं वाण्ज्यि संकाय- कुल विद्यार्थी ८३, परीक्षा में प्रविष्ट ७९, उत्तीर्ण ६५, प्रथम श्रेणी १३, द्वितीय श्रेणी ३९ , तृतीय श्रेणी १३, प्रतिशत ८२.२७ प्रतिशत ।

कक्षा ९वी. में प्रविण्य सूची- प्रथम स्थान कु. नंदनी ६००/४७० = ७८.०३ प्रतिशत, द्वितीय स्थान कु. खिलेश्वरी ६००/४५१ = ७५.१६

कक्षा ११ वी. में प्रथम एवं द्वितीय स्थान- प्रथम स्थान कु. मुस्कान (गणित संकाय) ५००/३७३ = ७४.०६ प्रतिशत, द्वितीय स्थान- कु. प्रेरणा (गणित संकाय) ५००/३६५ = ७२ प्रतिशत

  विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.एस.बघेल, परीक्षा प्रभारी श्री प्रकाश यादव, वरिष्ठ अध्यापक एस.के. भालाधरे, एन.पी.दुबे, आर.के. कुशवाहा, एन. बघेल, हेमंत सोनवानी, श्रीमति सुमती बक्सी, श्रीमति के. निशा, श्रीमति अल्का पाल, श्रीमति सरोज गोरे एवं विद्यालय के अन्य अध्यापकों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की है।

उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य मान. आर.एस. बघेल एवं पी.आर.ओ.एस.के. भालाधरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles