युवाओं के भविष्य पर ब्रेक, बजट की चमक सिर्फ आंकड़ों में – हर्षिल

रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य में धरातल पर कोई सुधार नहीं, केवल कागज पर घोषणाएं”

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट पर कांग्रेस के युवा नेता हर्षिल भेलावे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के भविष्य पर ब्रेक लगाने वाला और केवल आंकड़ों की चमक दिखाने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और शिक्षा सुधार की बातें केवल कागज पर हैं। फार्म भरते-भरते युवा थक चुके हैं, परीक्षाएं टल रही हैं और नियुक्तियां अभी तक अटकी हुई हैं।

हर्षिल ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में 25 करोड़ में 25 नए कॉलेज खोलने की योजना केवल कागज की घोषणा है। पुराने कॉलेजों के जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी बनी हुई है। प्राइमरी स्कूलों और कॉलेजों की स्थिति दयनीय है, जबकि नए कॉलेजों की सिर्फ घोषणा की गई है। यह सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार नहीं दिख रहा। मेडिकल कॉलेजों में 72% सीनियर रेजिडेंट और हजारों डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां खाली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हैं, बुनियादी दवाइयों का अभाव है और अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं।

हर्षिल ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स और आंकड़ों की चमक के पीछे युवाओं, छात्रों और आम जनता की वास्तविक समस्याएं अनदेखी की गई हैं। कांग्रेस हमेशा से युवाओं और सभी वर्गों की आवाज़ बनती रही है और उनके हक़ की लड़ाई लड़ती रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles