गीता जयंती मनाने के लिए यादव समाज की सराहना
राजनांदगांव / मोहारा वार्ड स्थित यादव भवन मे समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वार्ड के सक्रिय पार्षद आलोक श्रोति का राउत खुमरी ओढ़ाकर भाव भीना सम्मान किया गया। बता दें कि मोहारा वार्ड में पार्षद आलोक श्रोति की वार्डवासियों की बुनियादी सुविधाएं को लेकर सजगता व सक्रियता से वार्डवासियों में अच्छा क्रेज बना हुआ है। नगर निगम के एम आई सी मेंबर पार्षद आलोक श्रोति वार्डवासियों के हर सुख – दुख में खड़े होकर एक सजग जन प्रतिनिधि होने की सजग भूमिका अदा करते हैं। इससे प्रभावित होकर कोसारिया यादव समाज सिंगदइ सर्किल द्वारा सामाजिक परंपरा व संस्कृति के अनुसार श्री श्रोती का सम्मान राउत खुमरी पहना कर तथा झूल लाठी व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
अपने सम्मान से अभिभूत श्री श्रोती ने यादव समाज के आराध्य भगवान श्री कृष्ण द्वारा कहे गए स्वर्णिम वाक्य गीता जयंती मनाने की सराहना की और कहा कि राज्य व केंद्र की डबल इंजन सरकार द्वारा श्रमिकों के हित बहुत सारी जन हितकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका समाज भरपूर लाभ ले और बच्चों को खूब पढ़ाए।
सामाजिक भवन में कोचिंग, कम्प्यूटर क्लास
उन्होंने कहा कि समाज के लिए जो भवन उपलब्ध होने जा रहा है, उसमें बच्चों को कोचिंग ट्यूशन कंप्यूटर क्लास लगाकर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित की जाए ताकि बच्चे आधुनिक ज्ञान अर्जन कर बड़ा आदमी बन सके और समाज का नाम रौशन कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम्य कवि पवन यादव “पहुंना” द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विशारद यादव उपाध्यक्ष मनोज यादव सचिव थनवार यादव , सहसचिव जागेश्वर यादव संरक्षक पवन यादव , संतोष यादव मोहारा के सरपंच भगवान सिंह यादव, लालचंद यादव लोरीक यादव बसंत यादव कुशल यादव गीता यादव मोहारा से डोमेंद्र यादव घसिया यादव युवा संगठन से रामगुलाल यादव महिला संगठन से सुनीति यादव सेवती यादव चंदाबाई, रेनू यादव सहित बड़ी संख्या में मोहारा वासी व समाज के लोग उपस्थित थे।
