(गौशाला पिंजरापोल एवं नगर निगम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ)
राजनांदगांव – सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज को बल देते हुए २२ फरवरी २०२६ दिन रविवार को सुबह ८ बजे से ११ बजे तक सेवा की गई। सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार जहाँ भारत देश के १५०० शहरों में सेवा दल के भाई बहनों द्वारा साफ-सफाई का आयोजन किया गया । इसी योजना के अतंर्गत राजनांदगांव में ही श्री पिंजरापोल मुक्तिधाम लखोली में भी निरंकारी मिशन के लगभग १५० सेवा दल भाई-बहनों संयोजक रूपलाल जी राजवानी की अगुवाई में साफ-सफाई हस्ते- मुस्कुराते हुए गीत एवं भजन गाते हुए साफ सफाई की गई। इसके पश्चात मुक्तिधाम के छोटे हॉल में सत्संग का आयोजन भी किया गया जो कि बलीराम जी साहू की हजुरी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गौशाला पिंजरापोल के अध्यक्ष भाई खूबचंद जी पारख ने सफाई में हाथ भी बढ़ाया और बहुत अच्छा सहयोग भी दिया। नगर निगम के पार्षद चेयरमेन राजा माखीजा, प्रकाश वाधवानी, रघुवीर वाधवा, शंकरपुर पार्षद भाई शिव वर्मा, राजेश मिश्रा, भाई सपन जी नगर निगम के जुझारू कर्मवीर हकीम भाई एवं नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। निरंकारी मिशन इन सभी का तहे दिल से आभारी है सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज हमेशा अपने प्रवचनों में कहा करते थे कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर हमेशा हानिकारक ही होता है इसलिए समय – समय पर प्रदूषण को साफ करते रहना चाहिए।
