यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी गयी

साल्हेवारा — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के अवसर पर

साल्हेवारा में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे के मार्गदर्शन में, साल्हेवारा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुन यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, बेला, नीम और पीपल के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, विमल यादव, लक्ष्मी मानिकपुरी, सुनीता साहू, तारा यादव, अनीता यादव, अनीता श्रीवास्तव, घासनी निषाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles