छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने कैलाश शर्मा

संगठन एवं क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गौरव का माहौल

राजनादगांव भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री,जिला भाजपा मंत्री व प्रवक्ता ऊर्जावान युवा नेतृत्वकर्ता कैलाश शर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर संगठन सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गर्व का वातावरण व्याप्त है।

यह महत्वपूर्ण नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नीलू शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री कोमल राजपूत, वरिष्ठ नेता श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, रमेश पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की सहमति, विश्वास एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ है।

यह नियुक्ति संगठन के प्रति कैलाश शर्मा जी की अटूट निष्ठा, अनुशासित कार्यशैली, वैचारिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता का सशक्त प्रमाण है। अपने लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव के दौरान उन्होंने सदैव पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का कार्य पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कैलाश शर्मा जी ने युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनहित के मुद्दों को मुखर रूप से उठाने तथा जन-जन तक भाजपा की सोच पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। किसान और युवा वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा निरंतर सक्रियता उन्हें इस दायित्व के लिए और अधिक सक्षम बनाती है।

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कैलाश शर्मा जी की भूमिका किसानों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को प्रभावी ढंग से सरकार और संगठन के समक्ष रखने, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है।

इस अवसर पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने कैलाश शर्मा जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles