10 और 11 जनवरी को आयोजित दिवसीय अधिवेशन में संस्कृति मंत्री सहित अन्य मंत्रियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति
राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग (छ०ग० शासन) द्वारा 10 और 11 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में जिले से बड़ी संख्या में कवि साहित्यकार व लोक कलाधर्मी शामिल हो रहे हैं। वे सभी शनिवार को 10 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के जिला समन्वयक व वरिष्ठ कवि साहित्यकार आत्माराम कोशा “अमात्य” के नेतृत्व में बिलासपुर अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कवि / साहित्य कारो में प्रमुख रुप से संस्कार धानी के हास्य-व्यंग्य के कवि पद्म लोचन शर्मा “मुंहफट” (संचालन संयोजक)श्रीमती गायत्री शर्मा श्रीमती अंजनी “अंजूम” श्रीमती सुषमा शुक्ला “अंशुमन” अखिलेश मिश्रा “अकाट्य” डॉ,माधवी गणवीर, स्नेहा तिवारी, मानसिंह “मौलिक”,ओमप्रकाश साहू “अंकुर” आनंद राम सार्वा “अनंत”,महेंद्र बघेल “मधु” राजकुमार चौधरी “रौना”,अमृत दास साहू ,मदन मंडावी
फकीर प्रसाद साहू,अलख राम यादव, सचिन निषाद वीरेन्द्र कुमार तिवारी छोटे लाल साहू ,राजकुमार चौधरी , डा दादूलाल जोशी, कोमल सिह गुरु, लीला धर सिन्हा आदि के नाम प्रमुख है।
रामेश्वर वैष्णव चंदैनी-गोंदा सम्मान से होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के सचिव मानसिंह मौलिक ने बताया कि रायपुर के वृंदावन सभागार में 13 जनवरी को स्व० रामचंद्र देशमुख की जयंती अवसर पर चंदैनी-गोंदा सम्मान का आयोजन किया गया है जिसमें संस्कार धानी के वरिष्ठ कवि/ साहित्यकार व लोक कला धर्मी आत्माराम कोशा “अमात्य” जी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया हैं। उक्त गरिमामय आयोजन में अंचल के हास्य व्यंग के सुप्रसिद्ध कवि
रामेश्वर वैष्णव जी चंदैनी-गोंदा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में चंदैनी-गोंदा के वरिष्ठ जन सुदेश देशमुख, अनूराग ठाकुर, कविता वासनिक, रंग धर्मी विजय मिश्रा “अमित” सहित बड़ी संख्या में साहित्य धर्मी व लोक कला कार उपस्थित रहेंगे।उक्त गरिमामय कार्यक्रम में सभी कवि साहित्यकारों व लोक कला धर्मियो को सम्मानित होने की अपील की गई है।
