सिंघोला में विशाल हिन्दू सम्मेलन

राजनांदगाँव/ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर्व हिन्दू समाज द्वारा माँ भानेश्वरी मंदिर प्रांगण ग्राम सिंघोला में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया । गली भ्रमण करते हुए, जस, सेवा भजन मण्डली द्वारा संकीर्तन करते हुए कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, सर्वप्रथम भारत माता, छ.ग. महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया स्थानीय बच्चों द्वारा लोकनृत्य, रामायण एव जगराता मण्डली द्वारा प्रस्तुत जोशिला भजनों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया, युवा कवि सचिन निषाद, संयोजक सिंघोला मंडल ने आधार व्यक्तव्य देते हुए लोगों को राष्ट्र के प्रति कत्र्तव्य, अनुशासन और सेवा भावना के साथ स्वर्णीम जीवन जीने का संदेश दिया । सम्मेलन में मुख्य वक्ता डेमन तरार विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश विविध जाति एवं सम्प्रदायों का देश है, किन्तु हम सभी सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले है, हमारे पूर्वज भी सनातनी थें और उनकी परम्परा, रीति-रिवाज एवं संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी का कत्र्तव्य है, तरार ने आगे कहा कि जाति भेद से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना ही एक सच्चे हिन्दू का धर्म है तथा ऐसी भावना आने वाली पीढ़ी में जागृत करना अति आवश्यक है, सुश्री शारदा चन्द्रा, राष्ट्र सेविका समिति विभाग प्रचारिका ने मातृ शाक्ति को आव्हान करते हुए कहा कि हम भारत की सशक्त स्त्री है, अबला नही सबला है, भारत माता की सेवा करना हम सबका परम कत्र्तव्य है । भारत माता हमको शुभ आशीर्वाद देगी तभी हम आगे युगों-युगों तक अमर रहेंगे । हमें अपने धर्म, संस्कृति के प्रति अडिग रहना है, स्त्री राष्ट्र की आधार शिला है ।
इस अवसर पर पूष्पेन्द्र निषाद जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, नंद किशोर साहू, खुशबू राकेश साहू, पुष्पा गायकवाड़, पुष्पा उईके उपस्थित थे । कार्यक्रम का सुमधुर संचालन कवयित्री रूपा साहू (रिसाली भिलाई) एवं अभार व्यक्त गोपेन्द्र साहू ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु साहू, दिनेश साहू, कदम साहू, नंद कुमार साहू (अध्यक्ष मंदिर समिति), रोशन साहू (सचिव मंदिर समिति), दुष्यंत साहू, अभिषेक चन्द्राकर, बसंत साहू, सोनू साहू, बीरेन्द्र साहू, राधे साहू, नोहर साहू, कोमल साहू, टहल यादव, पुनीत साहू, भेदीराम साहू, माखन धनकर, पीलूराम साहू, टीकेश्वर साहू, एसकुमार साहू, चुम्मन साहू, लोकेश साहू, अनुराग साहू, ईश्वर साहू, ढाल सिंह साहू, हरिश साहू, खोमेन्द्र साहू, युगल किशोर साहू, भावेश साहू, चन्द्रभान साहू, होमेन्द्र साहू, जयंती साहू, तेमेश्वरी साहू, लक्ष्मी भाण्डेकर, लीला साहू, लक्ष्मी साहू एवं माँ भानेश्वरी मंदिर समिति सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles