परीक्षा पे चर्चा में पालकों के शत प्रतिशत पंजीयन हेतु विशेष अभियान व्याख्याता थंगेश्वर साहू द्वारा

परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के बच्चों से, पालकों से एवं शिक्षकों से, परीक्षा की तैयारी के संबंध में, परीक्षा के समय तनाव मुक्ति, अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें, परीक्षा परिणाम के लिए तैयार, परीक्षा के समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान, परीक्षा के समय पालकों की भूमिका एवं अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे । इसके लिए अभी पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और पालकों के द्वारा पंजीयन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार के व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का शत प्रतिशत पंजीयन करवाए है और कुल 247 छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रश्न पूछते हुए पंजीयन किए हैं और बच्चों के पालको से संपर्क करते हुए लगभग शत प्रतिशत पालकों का पंजीयन आपके संपर्क साधने से हो रहा है । जिसमें रेशम लाल पटेल, दसरू राम,चंद्र कुमार साहू, नारद, लोचन, प्रकाश कुमार, बाबूलाल, गंगाराम, कौशल राम धनुराम , प्रताप सिंह, पीतांबर, गुमान दास,भारत, राजकुमार , देवशरण भागचंद , मस्तराम , भागवत, उदय राम दुखुरम, व्यास नारायण, कार्तिक राम, हेमराज, नारद, धीरपाल,दुधी राम ,राम सिंह,हीरालाल, मंगलुराम,खेम कुमार आदि पालक गणों ने प्रश्न पूछते हुए उत्साह पूर्वक परीक्षा पर चर्चा में पंजीयन किए हैं । पालकों के शत प्रतिशत पंजीयन अभियान में जुटे थंगेश्वर कुमार साहू के कार्य को प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ने एवं ग्राम पंचायत सरपंच , शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों ने प्रशंसा किए ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles