ग्राम सिंगपुर में मनाया शहीद वीरनारायण सिंह का शहादत दिवस

राजनांदगांव. आदिवासी धु्रव गोड समाज परिक्षेत्र ग्राम सिंगपुर में गत दिवस छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में समाज एवं 22 गांव के लोगों के द्वारा शोभायात्रा एवं रैलियां निकाली गई। इस अवसर पर शहीद वीरनारायण सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। सबसे पहले अतिथियों द्वारा शहीदवीर नारायण सिंह के तैलचित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह जानकारी देते हुए परमानंद नेताम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोंगरगढ़ की विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत भुलाया नहीं जाएगा उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते लड़ते जल-जंगल-जमीन के लिए अपने प्राणों की आहूत दी है। इस अवसर पर उन्होंने गोडवाना भवन के लिए 10 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाभाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत थे उन्होंने भी वीर नारायण सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम जी थे अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एम.डी. ठाकुर अपने उदबोधन में शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला इस अवसर पर गोडवाना समाज के जिलाध्यक्ष नीलकंठ गढे ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शीला टोकेश सिन्हा जिलापंचायत सदस्य, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर जनपद अध्यक्ष राजनांदगांव, श्री अनिता डिगेन्द्र सिन्हा जनपद उपाध्यक्ष राजनांदगांव, श्री भूषण जांगडे सरपंच सिंगपुर, श्री बिसन साहू उपसरपंच सिंगपुर, हेमसिंह पडौदी ग्राम अध्यक्ष सिंगपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिक्कम मंडावी सचिव ठाकुर टोला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हीराराम नेताम, रिखीराम मंडावी, श्यामसुंदर, भोज छेदैया,श्याम सिंह, नोहर ठाकुर, कोमल ठाकुर, केशव ठाकुर, तेजराम नेताम, रामबिलास नेताम, बसंत पडौदी, मानसिंग, रविलाल नेटी, रामलाल नेताम, बिसरू मराई, राजकुमार पडौदी, पल्टूराम नेताम, इंदल कुंजाम,कालीचरण कतलाम, मुकुंद कुंजाम, बिसौहा पड़ोदी भानुकुंजाम, दरबारी नेताम, समारू छेदैया, हीरामन छेदैया, भूषण मंडावी, खेमसिंग, गुरूदेव पवन नेताम, भागीलाल, चतुर नेताम, संतराम, धुरसिंग, भूपेश, तेजस्वी, विनोद, चोवाराम, नरसिंग गौत के अलावा महिला प्रभाग से श्रीमती गोमती, रिति, सीमा जानकी तीजन बाई मोना, सकुल बाई एवं समस्त धु्रव गोंड समाज सिंगपुर के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles