सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा का किया गया सम्मान

नवरंग ग्रुप की वार्षिक खेल स्पर्धा संपन्न

बर्फानी सेवाश्रम समिति की भी रही सहभागिता

राजनांदगांव। नवरंग ग्रुप राजनांदगांव एवं बर्फानी सेवाश्रम समिति की संयुक्त तत्वावधान में सदस्यों के लिए सत्र 2025 की वार्षिक कार्यक्रम व खेलकूद स्पर्धा संपन्न हुई। जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न स्पर्धा के पुरुस्कार भी बांटे गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ का सम्मान भी किया गया।

मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए संचालित होने वाली बर्फानी सेवाश्रम समिति एवं नवरंग महिला ग्रुप द्वारा सत्र 2025 के अंतर्गत वार्षिक कार्यक्रम के तहत समिति के सदस्यों की आपसी चर्चा व आगामी वर्ष के लिए कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के लिए विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवरंग ग्रुप के सदस्यों द्वारा तिलक व अक्षत लगाकर सभी का सम्मान कर स्वागत गीत से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात ठाकुर प्यारेलाल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एवं बर्फानी सेवाश्रम समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

तत्पश्चात नवरंग ग्रुप व बर्फानी सेवाश्रम समिति के सदस्यों के लिए विभिन्न खेल कौशल का आयोजन किया गया। नवरंग ग्रुप के सदस्यों के लिए क्वीज स्पर्धा के साथ ही बॉल से निशानेबाजी, गणित के अनसुलझे प्रश्नों के साथ ही फूल को कैच करने की स्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें बॉल से निशानेबाजी में हिस्सा लेते हुए सदस्यों ने एक के बाद एक 5 बालों से एक निर्धारित लक्ष्य पर निशाने लगाने का क्रम प्रारंभ किया। जिसमें श्रीमती आरती तिवारी, श्रीमती अर्चना खंडेलवाल, श्रीमती अल्पना महेन्द्र लुनिया, श्रीमती आरती गणेश शर्मा को पुरुस्कृत किया गया। वहीं गणित के जोड़ घटाने के खेल में श्रीमती श्वेता जोशी, श्रीमती स्वाति परमार, कुमारी संस्कृति शर्मा, श्रीमती अन्नू अग्रवाल पुरुस्कृत हुई। वहीं सामान्यज्ञान के क्वीज स्पर्धा में श्रीमती निवेदिता बैद, श्रीमती ममता जोशी, श्रीमती आरती तिवारी ने पुरुस्कार प्राप्त किया। इसके पश्चात नवरंग ग्रुप के द्वारा आगामी 2026 की कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर बर्फानी सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा’गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महेन्द्र लुनिया, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष स्वाति परमार, दामोदर अग्रवाल, संजय खंडेलवाल के अलावा नवरंग ग्रुप के श्रीमती निवेदिता बैद, डा. अल्पना लुनिया, श्रीमती अन्नू अग्रवाल, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती ममता जोशी, श्रीमती अर्चना खंडेलवाल, श्रीमती स्वाति परमार, श्रीमती श्वेता जोशी व कुमारी संस्कृति शर्मा ने आयोजित विभिन्न आयोजनों में सहयोग प्रदान किया। अंत में कार्यक्रम का आभार बर्फानी सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष राजेश मारु ने व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles