समाज सेवी महिलाओं ने मातारानी की शान में जमकर खेली गरबा
राजनांदगांव / शारदीय नवरात्रि अवसर पर शहर की समाजसेवी महिलाओं की संस्था आराधना महिला मंडल द्वारा कस्तूरबा भवन में नवरात्र अष्टमी तिथि से दो दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य गरबा महोत्सव की मुख्य अतिथि ग्राम बोरी की प्रिंसिपल श्रीमती अनिता सहारे जी थी। उनके साथ मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा बरडिया, सचिव श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका जानी, माहेश्वरी समाज की अमिता मूंदड़ा,जैन समाज की स्वर्णलता बरडिया, गुप्ता वैश्य समाज की प्रज्ञा गुप्ता गुजराती समाज की रेखा लाल आदि महिलाओं ने मां दुर्गे अंबे की विधि विधान से पूजा-अर्चना की । इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित सभी समाज की महिलाओं द्वारा मातारानी की शान में जो रंगारंग गरबा महोत्सव मनाया गया वह अवर्णनीय रहा। मुख्य अतिथि श्रीमती सहारे के साथ कस्तूरबा महिला मंडल व आराधना की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी व सरस्वती माहेश्वरी व अन्य महिलाओं ने जो झूम- झूम कर गरबा खेले उसने आराधना महिला मंडल के गरबा महोत्सव में इंद्रधनुषी रंग भर दिया।
*आराधना के सेवा कार्यों की सराहना*
आराधना महिला मंडल के सेवा कार्यों से पूर्व से ही अभिभूत मूख्य अतिथि श्रीमती सहारे ने मंडल की महिलाओं द्वारा नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा महोत्सव कार्यक्रम की भूरी- भूरी सराहना की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडल की समाज सेवी महिलाएं न केवल शहर अपितु ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलो के गरीब बच्चों की ड्रेस पुस्तक कापी आदि से सहायता करती है। आराधना की महिलाएं आगजनी की घटना पर पीड़ित परिवार वालों को कपड़े व घर- गृहस्थी के सामानों सहित आर्थिक रुप से सहायता करने में पीछे नही रही। उन्होंने आराधना की सेवा भावी महिलाओं के जज्बे को सलाम किया।
*समाजसेवी महिलाओं ने जमकर खेले गरबा*
आराधना महिला मंडल द्वारा कस्तूरबा भवन में आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में जमकर गरबा खेले और मातारानी के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पण किए। इस अवसर पर संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी ने सभी सौभाग्यवती महिलाओं को शारदेय नवरात्रि पर्व की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गरबा महोत्सव कार्यक्रम में कस्तुरबा की सचिव श्रीमती साधना तिवारी, माहेश्वरी समाज की सरला गोलछा, अमिता मूंदड़ा, अग्रवाल समाज की श्रीमती किरण अग्रवाल,पूष्पा अग्रवाल, गुजराती समाज की श्रीमती भानूबेन आड़तिया,रेखा लाल, सिंधी समाज की श्रीमती माखीजा व साहू समाज की श्रीमती रेखा साहू, पूर्णिमा साहू, वैश्य समाज की श्रीमती आशा गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता ने गरबा में रास डांडिया नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन करते हुए मातारानी की शान में जमकर गरबा खेले।
इस में बेस्ट गरबा के लिए डॉ अनुपमा सादानी तथा बेस्ट ड्रेस के लिए सरला गोलछा को अतिथी श्रीमती सहारे के हाथों गिप्ट हेंपर व नगद राशि दे कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सुरमयी संचालन कस्तूरबा की अध्यक्ष श्रीमती अलका जानी ने की आभार प्रदर्शन अध्यक्ष श्रीमती प्रभा बरडिया द्वारा की गई। उक्ताशय की जानकारी अलका जानी द्वारा दी गई। मो० बा० 77488 65721
