मिडिल स्कूलआमगांव में मनाया गया हिंदी दिवस

साल्हेवारा–शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव घाट में हिंदी दिवस मनाया गया।हिंदी शिक्षक देवकरण सेन के मार्ग निर्देश में शाला में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रभाषा हिंदी पर आधारित विविध कार्यक्रम,का आयोजन किया गया जिसमे शुद्ध हस्तलेखन,श्रुतिलेख,चित्रकला ,कविता एवम् भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। शिक्षक देवकरण सेन ने हिंदी दिवस पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक देश की अपनी राष्ट्रभाषा होती है वैसे ही हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिंदी हैं हिंदी जनमानस की भाषा है यह आम और खास लोगो की भाषा है घर से लेकर संसद तक हिंदी भाषा बोली जाती है, हमें अपनी राष्ट्रभाषा का हमेशा सम्मान करना चाहिए । शिक्षक नरेश कुमार चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा की हमे अपने बोलचाल में ज्यादा से ज्यादा हिंदी शब्दों का प्रयोग करना चाहिए हिंदी संस्कार की भाषा है सभी प्रतियोगिता में भाग में लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका लक्ष्मी जाम्बुलकर,जामवती रोडेस्कर का भी विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles