कवि / साहित्यकारों , पत्रकारों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
राजनांदगांव / हिंदी दिवस के अवसर पर दिग्विजय कालेज में आयोजित साहित्यिक आयोजन में सवेरा- संकेत के प्रधान संपादक सुशील कोठारी जी को वरिष्ठ साहित्यकार गिरिश पंकज , कालेज के पूर्व प्राचार्य डा आर एन सिंह, प्राचार्या सुचित्रा गुप्ता, के हाथों शाल श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री कोठारी के इस श्लाघनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक वरिष्ठ कवि साहित्यकार आत्माराम कोशा “अमात्य”, दिग्विजय कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डा, शंकर मुनि राय, प्रवीण साहू, विरेंद्र साहू,साहित्य सुधि राकेश इंदूभूषण ठाकुर, अमलेंदू हाजरा, वरिष्ठ पत्रकार अतुल श्रीवास्तव , रविंद्र मुदिराज गिरीश ठक्कर स्वर्गीय, मानसिंह “मौलिक” पवन यादव “पहुना*, हेमलाल सहारे, शी कुमार वर्मा आदि कवि साहित्यकार एवं पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
