शिव सेना प्रदेश प्रमुख श्री परिहार ने किया महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

पहला चरण में गौ माता के सुरक्षा हेतु 1 लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य

राजनांदगांव शिव सेना द्वारा गौ माता के सुरक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज शिव सेना प्रदेश कार्यालय से शिव सेना के प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई पहले चरण में एक लाख हस्ताक्षर कराने का निर्णय लिया गया है

शिव सेना प्रदेश सचिव कमल सोनी बताया कि गौमाता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठान को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ सुरक्षित रखने, कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक रखने को ले कर आज शिव सेना प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार, भारतीय कामगार सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर पांडे, किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव श्री रेशम जांगड़े, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष सन्नी देशमुख की विशेष उपास्थिति में आज शिव सेना प्रधान कार्यालय रायपुर में शिव सेना प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार के कर कमलों द्वारा महा हस्ताक्षर की शुरुआत की गई श्री सोनी ने बताया की पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव/चौकी मोहला मानपुर/खैरागढ़ छुईखदान/दुर्ग/कबीरधाम/बालोद/बेमेतरा में एक लाख हस्ताक्षर अभियान कराने का लक्ष्य रखा गया। हस्ताक्षर कराने शिव सैनिक घर घर जाएंगे और महा हस्ताक्षर कराएंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शोभा शकंर त्रिपाठी प्रदेश प्रचार प्रसार/ राजेश ठावरे प्रदेश संगठक शिव राम केसरवानी प्रदेश उप प्रमुख/प्रकाश वर्मा प्रदेश सचिव/दिनेश ताम्रकार प्रदेश सचिव/ शंकर चैनानी प्रदेश सचिव/कमल सोनी प्रदेश सचिव/डाक्टर संजीव कुमार भारतीय कामगार सेना उप प्रमुख/ मनीष तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे पदाधिकारी गण दुर्ग संभाग के जिला प्रमुख एवं जिले के अन्य पदाधिकारी से सम्पर्क कर महा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles