भारत विकास परिषद का गठन अंब्रिक मोटलानी अध्यक्ष बने

  विगत दिनों भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री किशोरी लाल लाठ जी के सानिध्य मे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाली भारत विकास परिषद की राजनांदगांव जिले की इकाई का गठन किया गया। बैठक मे अंब्रिक मोटलानी अध्यक्ष, डॉ राधेश्याम मौर्य सचिव,परमानंद गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए। श्री अमर लालवानी जी संरक्षक बनाये गए। भारत विकास परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली मे है। इस संस्था की स्थापना दस जुलाई 1963 को स्वामी विवेकानंदजी की जन्म शताब्दी वर्ष मे की गई।

                संस्था समाज के प्रबुद्ध कर्मठ एवं बुद्धिजीवियों का समूह है जो समाज के वंचित वर्ग की सेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता का प्रयास करती है। संस्था मुख्यतः पांच बिंदुओं सेवा, संपर्क, संस्कार, सहयोग, समर्पण पर कार्य करती है। संस्था देशभक्ति सर्वोपरि के सिद्धांत पर स्कूलों मे भारत को जानो एवं राष्ट्र भक्ति गीत प्रतियोगिताएं आयोजित करती है।

             भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह 27 सितंबर रविवार को शाम 7बजे

पुष्पांजलि पैलेस लालबाग मे होगा। शपथ ग्रहण समारोह मे भारत विकास परिषद के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल, शपथ विधि अधिकारी श्री मुरारी काबरा, श्री अनिल डागा, विभाग प्रचारक श्री जितेंद्र शर्मा, जिला प्रचारक श्री सनत पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राज्योगिनी पुष्पा दीदी, वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाज सेवी श्री मंशाराम मोटलानी, नीरज पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सुश्री भारती गोटे के

विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न होगा। कार्यक्रम मे विशेष रूप से ब्रम्हाकुमारी के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles