आयुर्वेद दिवस पर साल्हेवारा में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

आयुर्वेद औषधालय में भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

साल्हेवारा। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम साल्हेवारा स्थित आयुर्वेद औषधालय में 23 सितंबर 2026 को जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुशीला बंजारे के निर्देशन एवं डॉ. रणजीत सिंह देशमुख के नेतृत्व में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आयुर्वेद के महत्व तथा दैनिक जीवन में इसके उपयोग से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के दौरान औषधालय के फार्मासिस्ट श्री हरभजन सिंह पैकरा द्वारा ग्रामीणजनों को आयुर्वेदिक औषधियों एवं काढ़े का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति रुचि एवं विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री निजाम सिंह मंडावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा साल्हेवारा एवं वर्तमान प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01, सरपंच श्री दशरथ पटेल, श्री रामश्याम पटेल (कार्यकर्ता, वनवासी कल्याण आश्रम), श्री मोहन श्रीवास, रामप्रसाद जायसवाल, डिकेस मेरावी (पंच), दिलीप पटेल, रामखिलावन अग्रवाल, कुशलदास मानिकपुरी, संतु सोनवानी, गौकरण सोनवानी, बलराम, किशन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles