मिडिल स्कूल आमगांव में मनाया गया विवेकानंद जयंती

 साल्हेवारा— शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव में सोमवार को महान विचारक, युगप्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान पाठिका श्रीमती जामवती रोडेस्कर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए तथा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत कराया गया। शिक्षक देवकरण सेन ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का संदेश—आत्मविश्वास, परिश्रम और चरित्र निर्माण—आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, विचार प्रस्तुति एवं नारे लगाकर महापुरुष के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles