मानव उत्थान सेवा समिति जिला राजनांदगांव के द्वारा “जन सेवा ही प्रभु सेवा

मानव उत्थान सेवा समिति जिला राजनांदगांव के द्वारा “जन सेवा ही प्रभु सेवा” के अंतर्गत नववर्ष, मकर संक्रांति एवं श्री श्रीयांश जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से महात्मा अनंता बाई जी के मार्गदर्शन में मानव उत्थान सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

      मानव उत्थान सेवा समिति एक आध्यात्मिक एवं पंजीकृत संस्था है संस्था द्वारा लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित किया जाता है जिसमें रक्तदान शिविर, मिशन एजुकेशन, वृक्षारोपण, सफाई अभियान, बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री, जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य करती है इसी तारतम्य में मानव उत्थान सेवा समिति जिला राजनांदगांव द्वारा ग्राम भोथीपार एवम मलपुरी में 16 जरूरतमंद लोगों को मेडिसिन वितरण किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरगी पुलिस थाना प्रभारी ढाल सिंह साहू थे जिनके द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण कार्यक्रम करने के लिए संस्था को साधुवाद एवं भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि संस्था का यह जनहित कार्य अनुकरनीय है।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य श्री मूलचंद निषाद, रमेश निषाद, मोहित साहू, लच्छू राम देशमुख शुभम देशमुख चित्रकांत एवं सिद्धार्थ शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles