गंडई/साल्हेवारा—श्रीमती उमा चौबे, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के सी जी ने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक और सराहनीय निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने घोषणा की है कि अब छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) प्रदान किया जाएगा, जो पूर्व में 55 प्रतिशत था। इस प्रकार 3 प्रतिशत की वृद्धि से प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस निर्णय से कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी तथा बढ़ती महंगाई के प्रभाव से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और राज्य सरकार सदैव उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रीमती उमा चौबे ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री जी की कर्मचारी-हितैषी सोच और संवेदनशील नेतृत्व को दर्शाता है, जिसके लिए वे उनका हृदय से धन्यवाद करती हूं।।
