हृदय स्थल महाकाल चौक की चारों दिशाओं की बोर्ड लाइट 4 महीने से बंद, जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?

राजनांदगांव। शहर के प्रमुख और हृदय स्थल माने जाने वाले महाकाल चौक पर चारों दिशाओं में लगाए गए बोर्ड की लाइट पिछले करीब चार महीने से बंद पड़ी है। लंबे समय से लाइट बंद होने के बावजूद अब तक इसे चालू नहीं किया गया है, जिससे व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। महाकाल चौक शहर के प्रमुख स्थानों में शामिल है और यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। चौक की सुंदरता और पहचान को बढ़ाने के लिए लगाए गए बोर्ड रात के समय रोशनी के अभाव में अपनी चमक खोते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर के प्रमुख चौक पर लगी लाइट महीनों तक बंद पड़ी रहे और उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं हो, तो जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। चार महीने से बंद पड़ी लाइट आखिर कब चालू होगी? यह सवाल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खराब लाइटों की मरम्मत कराकर बोर्ड की विद्युत व्यवस्था शुरू की जाए, ताकि महाकाल चौक रात में फिर से रोशनी से जगमगा सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और चार महीने से बंद पड़ी बोर्ड लाइट आखिर कब चालू होती है।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles