डोंगरगांव। मोहड़ से लेकर घुपासल तक मुख्य सड़क पर इन दिनों धूल उड़ने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कि
1
ए जाने के कारण वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठ रहा है, जिससे सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी का छिड़काव होने से धूल की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दिनभर वाहनों की आवाजाही के बीच उड़ती धूल से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वहीं सड़क किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों को भी धूल से परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि मोहड़ से घुपासल तक मुख्य मार्ग पर नियमित अंतराल में पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल पर नियंत्रण हो सके और राहगीरों को राहत मिले।
अब सवाल यह है कि सड़क पर उड़ती धूल और परेशान होते लोगों की समस्या पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?