कांकेतरा स्कूल का एन.एम.एम.एस.ई. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजनांदगांव/ एन.एम.एम.एस.ई. (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा २०२६ में कांकेतरा के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा, जिससे कक्षा ९वीं से १२वीं तक प्रति माह एक हजार रूपये स्कॉलरशिप मिलेगी, इस प्रकार एक वर्ष में ४८,०००/- की राशि प्राप्त होगी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांकेतरा के ७ विद्यार्थियों का राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप एन.एम.एम.एस.ई. परीक्षा सन् २०२५-२६ के लिये चयन हुआ है। इन चयनित छात्रों क ो इस सफलता के लिये प्रधान पाठक ने सभी बच्चों को बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने बताया चयनित विद्यार्थियों में लक्की देवांगन, नितिन कुमार साहू, कु.वैशाली हिरवानी, किंजल धनकर, सेजल धनकर, ललिता निषाद एवं वासु कुमार जांगड़े शामिल है। इन सभी बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार सफलता हासिल की है। एक साथ राजनांदगाँव जिले के कांकेतरा स्कूल के ०७ विद्यार्थियों के चयन से स्कूल एवं पालकों में उत्साह का माहौल है । विगत चार वर्षों से इस संस्था से एन.एम.एम.एस.ई.परीक्षा एवं प्रयास परीक्षा में चयन हो रहा है। प्रधान पाठक श्री भूपेश कुमार जंघेल ने इस उपलब्धि पर स्टॉफ और अभिभावकों को बधाई दी एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, मेहनत और मार्गदर्शन का मिला परिणाम, इस परीक्षा की तैयारी में शिक्षिका श्रीमती ज्योति यादव, ममता द्विवेदी, चनेश्वरी वर्मा एवं श्री सेवन्त कुमार साहू के लगातार मेहनत लगन और कुशल मार्गदर्शन देकर अहम भूमिका निभाई। प्रधान पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिमा की कोई कभी नहीं है। छात्रों को सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी सफलता हासिल किया जा सकता है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles