शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार के तीन बच्चों का अग्निवीर में चयन हुआ है । यह तीनों बच्चे कक्षा 12वीं उत्तीर्ण के पश्चात सेना की तैयारी कर रहे थे, जिसमें महेंद्र कुमार पिता लेखू राम ग्राम पथराटोला, हरीश कुमार पिता हीरामन लाल ग्राम खमेरा, शिवम कुमार पिता गणेश्वर सेन ग्राम महाराजपुर । यह सभी बच्चे शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। इस खुशी के मौके पर व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू ने अपने कवि अंदाज में बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सीना तान के जो सीमा पर खड़ा रहता है, देश की आन बान शान की रक्षा करता है वही युवा अग्निवीर कहलाता है जो भारत माता की सेवा में जीवन लगाता है । इन तीनों बच्चों के चयनित होने पर पूरा गांव में, विद्यालय परिवार में हर्षौल्लास का माहौल है । विद्यालय परिवार ने इन बच्चों का गुलाल टीका लगाकर, पुष्पगुच्छ एवं पेन देकर सम्मानित किया । विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर , असीम कुमार यदु , थंगेश्वर कुमार साहू, अनुराधा ढोक, रेखा मुरकुटे , सरोज भुआर्य, राजेश कुमार नेताम, जानकी वल्लभ तंबोली , जितेंद्र कुमार कश्यप , पालक राम वर्मा , नोहर दास लिलहारे , हरिचंद यादव, रीचा चंद्राकर , हेमीन ठाकुर, दानेश्वर साहू आदि सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।
