पेंशनर्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव का मासिक बैठक 13 अप्रैल दिन सोमवार को नियत है।
यह एक ऐसा संगठन है, जिसकी नीव 2007 में रखी गई, जिसका उद्देश्य त्याग, तपस्या और बलिदान रहा है।
पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश पंजीयन क्रमांक 1844 के संस्थापकगण श्रद्धेय मरहूम.डाॅ के.बी. गाजी एवं श्रद्धेय स्वर्गीय श्री डीएन साहू ने शासकीय सेवा उपरांत सेवानिवृत्ति कर्मचारियों, अधिकारियों की पीड़ा को प्रत्यक्ष देखा एवं सहा है।
एक व्यक्ति अपने जीवन काल पूरी शासन को समर्पित करने के बाद जब सेवानिवृत्ति होता है, तो उसके सामने भविष्य में आने वाली समस्याओं का निदान करने हेतु कोई एक मजबूत मंच की आवश्यकता होती है, जहां पर अपनी वह बात रख सके और समस्याओं का स्वाभिमान पूर्ण निदान करवा सके। इन्ही भावनाओं को लेकर संगठन का प्रादुर्भाव हुआ।
संगठन की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए अनगिनत पेंशनर्स साथियों की समस्याओं का निदान किया गया। जिसके अंतर्गत पेंशन का निर्धारण, भविष्य निधि देय स्वत्वों का निपटारा, समय मान वेतनमान का पुनः निर्धारण, यात्रा भत्ता देयक का भुगतान, भविष्य निधि देय राशि के अंतर राशि का निपटारा, वरिष्ठ साथियों के साथ अनादर पूर्ण व्यवहार आदि आदि समस्याओं का निपटारा संगठन के माध्यम से ही संभव होते रहा है।
संस्थापकगण अपनी पूरी जीवन काल में सदस्यों की समस्याओं को स्थानीय स्तर ब्लॉक, तहसील, जिला व प्रदेश स्तर तक प्रत्यक्ष पहुंचकर तत्परता के साथ समाधान करवाया है। समय-समय पर पेंशनरों की जायज मांग डीए, डीआर की समस्या को लेकर भी राज्य शासन के समक्ष अपना पक्ष रखने में मजबूती से अपनी भूमिका निभाते रहे हैं।
संगठन के संस्थापकगण के सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया है जहां पर उनकी कर्तव्य निष्ठा, त्याग, तपस्या एवं उद्देश्य की पूर्ति में योगदान के लिए संगठन कृतज्ञता प्रकट करेगा।
इस अवसर पर दोनों संस्थापकगण के परिवार को भी सादर आमंत्रित किया गया है। उनके पुराने इष्ट मित्र साथी भी सादर आमंत्रित हैं।
