ला. राजकुमार शर्मा रीजऩ चेयरमेन की रीज़न कॉनफ्रेंस महावीर जयंती के वृहद कार्यक्रम के कारण स्थगित ।

राजनांदगांव ला. राजकुमार शर्मा रीजऩ चेयरमेन लायंस क्लब इंटरनेशनल रीज़न ७ की रीज़न कॉनफ्रेंस स्थानीय परसूराम भवन में २९/०३/२०२६ को आयोजित होना निश्चित किया गया था जो कि, लायंस इंटरनेशनल के अधिनियम की धारा ‘४बी’ की कंडीकाओं के तहत रीज़न कॉनफ्रेंस हर रीज़न चेयरमेन को अपने अंडर में आने वाले समस्त क्लबों के कार्यों के आधार पर उन्हें पुरूस्कृत किया जाता है । इस सत्र में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. विजय अग्रवाल के द्वारा इस सत्र २०२५-२६ में स्थानीय वरीष्ठ अधिवक्ता ला. राजकुमार शर्मा को इस पद के लिए मनोनीत किया गया था । उनके द्वारा अपने अंडर के विभिन्न क्लब जो दुर्ग भिलाई, रायपुर, क्षेत्र के लायंस क्लब जिन्होंने १ जुलाई अर्थात सत्र प्रारंभ होने के बाद अपने क्लब के नव नॉमिनेटेड पदाधिकारियों के द्वारा शपथ ग्रहण के पश्चात डिस्ट्रिक्ट के द्वारा निर्धारित सेवा कार्य एवं प्रशासनिक कार्य के निर्देशानुसार जिन क्लबों द्वारा कार्य किया गया है, उन कार्यों के आधार पर रीज़न कॉनफ्रेंस में उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है । ला. राजकुमार शर्मा रीजऩ चेयरमेन लायंस क्लब इंटरनेशनल रीज़न ७ के द्वारा अपने सत्र में विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर प्री केबीनेट मीटिंग का आयोजन तथा प्रशिक्षण शिविर के अलावा दीपावली मिलन, रीज़न पिकनीक का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं उनके द्वारा अपने अंतर्गत आने वाले क्लबों में आधिकारिक यात्रा भी सम्पन्न की गई है । इसी आधारों पर रीज़न चेयर पर्सन के द्वारा क्लबों एवं उनके पदाधिकारियों के द्वारा किए गये कार्यों के आधार पर उन्हें सम्मानित किए जाने हेतु रीज़न कॉनफ्रेंस का आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया था परंतु स्थानीय महावीर जयंती के महोत्सव दिनांक: २७/०३/२०२६ से ३१/०३/२०२६ तक किया जा रहा है इसलिए स्थानीय क्लब के वरीष्ठों के निर्देशानुसार दिनांक: २९/०३/२०२६ की यह कॉनफ्रेंस ला. अमित खंडेलवाल(अध्यक्ष ), लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के प्रायोजन पर आयोजित थी । कॉनफ्रेंस की तिथि को स्थगित किया जा रहा है ताकि सभी लायंस सदस्य इस महावीर जयंती उत्सव के पश्चात रीज़न कॉनफ्रेंस के उत्सव में भाग ले सकें ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles