छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का प्रांतीय आम सभा

छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का प्रांतीय आम सभा कल दिनांक 22/03/2026 को शासकीय आईटीआई भिलाई में संपन्न हुआ उक्त आमसभा में प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन भी सम्पन्न करवाया गया जिसमें प्रांताध्यक्ष के लिए केवल एक नामांकन श्री गजेन्द्र कुमार साहू का ही प्राप्त हुआ और वे छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं प्रांताध्यक्ष श्री गजेन्द्र साहू द्वारा उक्त आमसभा में ही प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन हेतु श्री किशोर शर्मा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष बिलासपुर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था निर्वाचन अधिकारी द्वारा बहुत ही निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से निर्वाचन कि प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया जिसके लिए छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन शर्मा, प्रमुख अतिथि प्रदेश समन्वय तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ श्री जी आर चंद्रा, महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री संतोष कुमार वर्मा, महामंत्री श्री विजय लहरे ,महामंत्री श्री हिमाचल साहू,रायपुर जिला फेडरेशन संयोजक श्री पीतांबर पटेल उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार साहू, महासचिव श्री गोविंद देवांगन, कोषाध्यक्ष जागृति दीवान, मीडिया प्रभारी नमिता निषाद एवं भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रांतीय आमसभा में सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्ग संभाग के संभाग अध्यक्ष श्री केवल राम वर्मा, श्री हितेंद्र कुमार साहू, श्री चंद्रकांत साहू एवं छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ कि पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा जो कि संगठन के दृष्टिकोण से बहुत ही सराहनीय रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles