माँ बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़ मंदिर परिसर एवं अन्य धार्मिक स्थलो में सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध का दिया आश्वासन
हरित स्वच्छ राजनांदगांव के लिए
जन जन के साथ मिलकर चलाएंगे जन जागरूकता अभियान
संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विगत अनेक वर्षों से जन भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाओ एवं संरक्षण करो, जल बचाओ, पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं हरित संस्कारधानी राजनांदगांव हेतु निरंतर कार्य कर रही है
आज संस्कारधानी राजनांदगांव की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राजनांदगांव के विभाग संयोजक मनोहर चंदेल एवं जिला संयोजक मयंक कृष्णा शर्मा के नेतृत्व व जिला एन जी ओ प्रमुख सौरभ खंडेलवाल,नगर संयोजक निकुंज सिंघल, शहर नारी शक्ति प्रमुख मौसमी शर्मा सह प्रमुख ममता शर्मा एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन शैंकी बग्गा द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय जितेन्द्र यादव जी एवं ceo सु श्री सुरुचि सिंह से सौजन्य मुलाकात कर एक अनुरोध पत्र ज्ञापन सौंपा है जिसमें पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने अनुरोध किया है कि मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर डोंगरगढ़ एवं अन्य धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं कपड़े के थैले अथवा टोकनी के प्रयोग हेतु पहल की सरहना करते हुए कलेक्टर महोदय ने कहा कि आपकी यह पहल सरहानीय एवं प्रेरणाप्रद है पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की पहल का कलेक्टर महोदय ने किया स्वागत किया मां बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़ मंदिर परिसर एवं अन्य धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध का दिया आश्वासन और कहा की संस्कारधानी राजनांदगांव की गरिमा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाएंगे जन जागरूकता अभियान ताकि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें ताकि हमारा जिला हो प्रदूषण मुक्त हरित राजनादगांव।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम ने आम जनता एवं समस्त व्यापारियों से हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए अनुरोध किया है की सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर मां की नगरी डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव जिला को हमेशा के लिए स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में आप और हम सभी स्वयं कदम से कदम बढ़ाकर कर सहयोग प्रदान करें ।
