ब्रांच मैनेजर श्री बासकी से मिले  पेंशनर्स संगठन।

ब्रांच मैनेजर श्री बासकी से मिले  पेंशनर्स संगठन।
पेंशनर्स साथियों का अधिकांश खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में संधारित है। संगठन में सदस्यों की बहुत सारी समस्याएं बैंक से संबंधित होती है, जिसका समाधान करवाने के परिपेक्ष  में विगत दिन श्री विनोद किशोर बासकी, ब्रांच मैनेजर कलेक्ट्रेट शाखा राजनांदगांव से मुलाकात किया गया।
सौहार्द पूर्ण वातावरण में पेंशनरों की समस्याओं के समाधान करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। पेंशनर्स के साथ सम्मान व आदर पूर्वक व्यवहार करने की अपेक्षा की गई, जिससे  बैंक के कार्यकलाप में सभी का विश्वास बना रहे।
ब्रांच मैनेजर ने पूर्ण आश्वासन दिया एवं भविष्य में सभी पेंशनरों के साथ बैंक द्वारा उचित मान-सम्मान के साथ व्यवहार करने की प्रतिबद्धता प्रकट की गई।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर केएल टांडेकर, महामंत्री श्री केपी सिंह, संगठन सचिव श्री राजेश रथी, तहसील अध्यक्ष श्री बीटी वाल्दे, कोषाध्यक्ष श्री विजय निषाद, श्री सिद्धार्थ चौरे, श्री थनवार साहू, श्री ओम प्रकाश शर्मा के साथ जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीआर देवांगन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles