उत्तर दक्षिण एवं पार्षद दल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से चर्चा उपरांत महापौर ने प्रतिक्रिया दी।
राजनांदगांव 16 अप्रैल ।आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के अध्यक्ष सुमित भाटिया, चंद्रभान जघेल,दक्षिण मंडल से जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी प्रवीण शुक्ला,सुरेश साहू,पार्षद दल के रानू जैन एवं पारस वर्मा ने शहर में बड़े हुए संपत्तिकर की विसंगतियों के बारे में विस्तार से महापौर को अवगत कराया और बताया कि आम लोग इस बढ़े हुए दर से बहुत परेशान हैं ।
इस पर महापौर मधुसूदन यादव ने तत्काल ही इस पर सहमति व्यक्त करते हुए बड़े हुए संपत्ति कर पुर्नविचार करने का आश्वासन दिया ।
महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि विगत कई वर्षों से संपत्ति कर की दरें नहीं बढ़ाई गई थी इसलिए जो निर्णय लिया गया है, वह जनता के हित में व्यावहारिक नहीं है क्योंकि कई क्षेत्रों में एक तरफा वृद्धि की गई है,जो तर्कसंगत नहीं है,इसलिए जनता की भावनाओ का ध्यान रखते हुए, जनता के हित में संपति कर का पुनः निर्धारण किया जाएगा ।
महापौर के सकरात्मक आश्वासन पर उत्तर, दक्षिण एवं पार्षद दल के नेताओं ने महापौर का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गुलदस्ता भेंट किया ।
