पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला राजनांदगांव का जुलाई माह के द्वितीय सोमवार दिनांक 14 जुलाई 2025 को समय- 12:00 से मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। संगठन में गतिशीलता एवं त्वरित सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहना संगठन का उद्देश्य है।
बैठक दिनांक को मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात कार्रवाई प्रारंभ होगी। जिसमें जिला स्तरीय चुनाव के संबंध में मतदाता सूची अध्यतन की जाएगी। सभी तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। प्रांत अध्यक्ष श्री यशवंत देवान के पक्षपात पूर्ण रवैया पर संगठन में चर्चा की जाएगी। नए सदस्य जो संगठन की सदस्यता ग्रहण किए हैं, उन्हें प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। जिन साथियों का इस माह जन्मदिन है, उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा तथा जो साथी हमसे बिछड़ गए हैं, उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया जावेगा। बैठक स्थल ठा○ प्यारेलाल स्कूल परिसर, पेंशनर्स एसोसिएशन का भवन जिला राजनांदगांव होगा।
