जल संरक्षण के लिए चल रहे अभियान जन आंदोलन

जल संरक्षण के लिए चल रहे अभियान जन आंदोलन का रूप लेते दिख रहा है, लोग को यही समझाने की कोशिश अतिथि द्वारा की जा रही है कि आज हम पानी की समस्या के कारण मनपसंद का फसल की खेती नही कर पा रहे है, हमें दूर दूर तक जा के पानी लाना पड़ रहा है, पर्यावरण का दोहन करने के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, आने वाले समय में पानी की विकराल रूप लेगी, तापमान और बढ़ेगी, लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा ऐसे परिस्थिति न आए इसके लिए नारी शक्ति हरियाली बाहिनी नीर और नारी जलयात्रा अभियान चलाई जा रही है , आज सोमवार को ठाकुरटोला, ठेकवा, मनकी में पद्मश्री फूलबासन यादव, हरियाली बाहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन, जिलापंचायत सदस्य देव कुमारी साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जनपद सदस्य मेघराज चंद्राकर,जानिया साहू, सरपंच उर्वशी साहू, अनामिका यादव, सरस्वती साहू क्षेत्रीय समन्वयक, दीप्ति साहू, पीआरपी रेणु मंडावी, बिहान कैडर हेमा साहू, प्रतिभा चंदेल उपस्थित हुए, फूलबासन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने निकले है, हम देख पा रहे आज जल की समस्या बढ़ रहे इसके बाद भी उचित कदम नहीं उठा पा रहे, पर्यावरण की समस्या है दिनों दिन तापमान बढ़ रहे, हम पौधा तो लगा रहे है लेकिन बचाने की लिए गंभीर नहीं है अब हम सब को संकल्पित होना पड़ेगा, शिव कुमार देवांगन ने पौधा लगाकर बचाने जोर देते कहा कि सभी के सहयोग से पौधा लगाकर बचाने अभियान चल रहा है जो पौधा लगाने इच्छुक है उसी के यहां केशर आम के पौधे कम दरों में उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही देशी आम का ग्राफ्टिंग हरियाली बाहिनी द्वारा की जाएगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles