पुरेना में राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी को श्रद्धांजलि दी गई

 

छुईखदान _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुई खदान जिला केसीजी में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया और सुबह 11 बजे शिक्षकों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी को श्रद्धांजलि दिया गया सर्व प्रथम पूजा अर्चना किया गया उसके बाद प्रधान तुलेश्वर कुमार सेन ने उसके जीवन परिचय को संक्षिप्त रूप में बताया कि मोहन दास गाँधी राष्ट्र पिता तक का सफर कैसे पूरा किया 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में जन्म लिया उनकी माता पुतली बाई पिता करम चंद गांधी और उसकी पत्नी कस्तूरबा गांधी किस तरह से उनका सहयोग किया ब्रिटिश शासन काल में जन्म लेने के बाद उन्होंने ने अपनी पढ़ाई लिखाई किया बैरिस्टर बने और उसके बाद देश की आजादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, दाढी यात्रा नामक कानून आदि हमें अपने जीवन में स्वालंबी होना चाहिए जो काम हम कर सकते हैं उसे स्वयं करना चाहिए दूसरों पर आश्रित नहीं होना चाहिए अपने जीवन में हमेशा सत्य का पालन किए मन वचन और कर्म से किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए अहिंसा परम धर्म होना चाहिए।हमारे कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए उस समय छुआ छूत का दौर था उन्होंने हरिजन नाम से संबोधित किया जो कोई बाद उनके विचार धारा से अलग होता था तो वे अनशन में बैठ जाते थे आत्मबल,तपोबल और मनोबल के धनी थे अंग्रेज अधिकारी उनसे नजर मिलाकर बात करने से डरते थे नशा पान देश की बर्बादी का प्रमुख कारण है हमे हमेशा बचना चाहिए,अपने जीवन में पानी का सदुपयोग करना चाहिए,जीवन में ब्रह्मचर्य को बनाए रखना चाहिए भारत के लोगों को अपना स्वयं का छोटे बड़े काम धंधा करना चाहिए 30 जनवरी 1948 को नाथू राम गोडसे ने प्रार्थना सभा में उनको गोली मारे थे आज हम सभी लोग 2 मिनट मौन धारण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम ईश्वर अल्ला तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान को गाएंगे।।
गांधी जी चरखा चलाते थे,गांधी विचार परिवर्तन पर भरोसा करते थे,हिंसा को हिंसा से नहीं जीता जा सकता है ऐसा उनका मानना था आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम किशुन जंघेल,शिक्षा विद दिलीप जंघेल, पालक लखन जंघेल,ललित जंघेल,टीकम जंघेल और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles