पंचायत से लेकर जिला स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर बनी रणनीति
राजनांदगांव। डोंगरगांव सर्किल यादव भवन में आज जिला कोसरिया यादव महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक उत्थान के लिए पारिवारिक स्थिति मजबूत करने व राजनीति के हर क्षेत्र में अपने प्रतिनिधि तैयार करने को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में जिला, तहसील, पंचायत, सर्किल सहित पचगहिया के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सामाजिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि जिला कोसरिया यादव समाज राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने सर्किल सहित जिला स्तर पर लगातार बैठक महासभा आयोजित कर रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में आज डोंगरगांव सर्किल यादव भवन में बैठक रखी गयी जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व स्वजातीय बन्धु उपस्थित हुए। महासभा को संबोधित करते हुए समाज के जिलाध्यक्ष कंशुराम यादव ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा लगातार समाज को उपेक्षित कर हमारी भावनाओ को आहत पहुंचाई गई जिससे समाज में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जब तक सामाजिक रूप से एकजुटता नहीं दिखाएंगे राजनीतिक दलों द्वारा उपेक्षित होते रहेंगे। उन्होंने राजनीति के प्रत्येक क्षेत्र पंचायत से लेकर जिला स्तर पर अपने प्रतिनिधि को चुनाव मैदान में उतारने की बात कही। समाज के सरंक्षक के.आर यादव ने कहा कि वर्तमान में हम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, गतिविधियों से अन्य समाजों की तरह अग्रसर हो रहे हैं।छ.ग.के यादवों में आर्थिक विपन्नता के कारणों और निवारण ढूंढना होगा। प्रत्येक सामाजिक संगठनों एवं परिवार प्रमुखों को इस प्रशन पर चिंतन मनन करना होगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंने पर जीवन के प्रत्येक पंथ पर सफल हो सकेंगे। हम आज भी शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक, व्यवसायिक दृष्टि से अन्य समाजों की तुलना में बहुत पीछे हैं।वहीं सर्व यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव ने महासभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में ऊंचा उठने के लिए सामाजिक व पारिवारिक स्तर को मजबूत करना अतिआवश्यक है। हमारे युवाओं और सामाजिक छवि को शराब सेवन ने जो धूमिल किया है उससे हमें उबरना होगा। बुजुर्ग समाज के आधार स्तम्भ है तो युवा समाज की रीढ़ इसलिए सभी को संकल्पित होकर एकजुटता से समाज के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। खासकर युवाओं को अपनी शक्ति पहचानना होगा और बुरे लत से स्वयं को व समाज को बचाकर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर आगे आकर अपनी स्थिति मजबूत करना होगा। बैठक को महामंत्री महेश यादव, शीलू यादव, दुर्गा यादव, जयपाल यादव, धन्ना यादव, सुदर्शन यादव, अलखराम यादव ने मूलचंद यादव,ने भी संबोधित किया। सभी ने समाज कल्याण के लिए एकजुटता व राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। महासभा में उपस्थित सभी पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता व स्वजातीय बन्धुओं ने समाज के उत्थान के लिए हर सम्भव कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के धन्ना यादव को जोबा सहकारी सोसायटी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर बधाई दिया। महासभा में जिला कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता व सामाजिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस अवसर राधेलाल यादव, लखन यादव, शेखर यादव, संजय यादव, शोभा यादव, कीर्ति यादव, लव यादव,फगुवा यादव, जनमेजय यादव, बिसंभर सुदर्शन यादव,यादव,रोहित यादव,हिरदे यादव, बिहारी यादव, अनिल यादव, गोविंद यादव, चिंताराम यादव, पुनीत यादव, चोवा राम यादव,खेमू यादव,बरसन यादव, धर्मसिंह यादव,देवागा यादव, रमेश यादव, केदार यादव, नीलकंठ यादव, भगवानी यादव, मुकेश यादव, गणपत यादव, कामता,शिव प्रसाद यादव,माहरू यादव, चन्द्राकार यादव,दिलेश यादव,दीपक यादव,चटेन,मनोज,सोनसाय, रूमनला यादव, गोविंद यादव, उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी