दीपावली पूर्व किस्त जारी, कृष्णा साहू ने जताया सीएम साय का आभार

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा महतारी वंदन योजना की 9 वीं किस्त दीपावली पर्व से पूर्व जारी किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मातृ-शक्ति के साथ ही गरीब और किसानों के राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण के लिए क्रांतिकारी कदम सतत उठाए जा रहे हैं। कृष्णा साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत हमारे प्रदेश की लाखों बहनों को सशक्त बनाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। इसी तरह इस वर्ष दीपावली का प्रकाश-पर्व प्रधानमंत्री आवास के साथ लाखों गरीब परिवार अपने- अपने पक्के घरों में मनाने वाले हैं। इसी तरह आगामी नवंबर माह में हमारे प्रदेश के लाखों किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदकर उन्हें भी सशक्त बनाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles