राजनांदगांव :- आगामी 30
जनवरी को संस्कारधानी राजनांदगांव में पद्मश्री गोंविदराम निर्मलकर ऑडोटोरियम मेें आयोजित भव्य जिला कोसरिया यादव महाधिवेशन, युवक-युवति परिचय सम्मेलन, यादव गौरव प्रतिभा सम्मान एवं सामुहिक आर्दश सेवा में छ.ग. के पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद मान. मधुसूदन यादव जी करेंगेें। विशिष्ट अतिथि में माननीय संतोष पाण्डे सांसद राजनांदगांव, मान पद्म श्री फुलबासन यादव समाज सेवी, मान. बोधन यादव प्रांताध्यक्ष छ.ग. कोसरिया यादव समाज होंगेें। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मा. हेमादेशमुख जी महापौर नगर निगम राजनांदगांव तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष मा. बोधन यादव जी प्रांताध्यक्ष छ.ग. कोसरिया यादव समाज होंगेें विशेष अतिथियों में मा. पवन डागा जी अध्यक्ष माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव, मा.कुलबीर छाबड़ा शहर अध्यक्ष कांग्रेस राजनांदगांव, मा. जितेन्द्र मुदलियार पूर्व युवा अध्यक्ष कांग्रेस राजनांदगांव आदि होंगेें। समस्त स्वजातीय बंधुओं में जिला-मानपुर-मोहला- अ.चौकी, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई तथा दुर्ग जिला भी शामिल होंगें। स्वजातीय बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति देने की अपील की गई हैं। चुकि ऐसा भव्य कार्यक्रम ६ वर्षो के अंतराल बाद आयोजित हो रहा है,जिसके कारण स्वजातीय बंधुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा हैं। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी तोरन लाल यादव ने दी।