सिन्हा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह 7 जनवरी को दीवानझिटिया में

युवक युवती परिचय सम्मेलन तथा माता बहादुरिन जयंती समारोह

डोंगरगांव :  छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज का पारिवारिक मिलन समारोह, युवक युवती परिचय सम्मेलन तथा माता बहादुरिन जयंती समारोह का आयोजन रविवार 7 जनवरी को ग्राम दीवानझिटिया में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विशिष्ट अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष दिनेश गांधी तथा जिपं सदस्य जागृति चुन्नी यदु होंगे। अध्यक्षता मंडलेश्वर भागवत राम सिन्हा करेगें।

 इसके अलावा सामाजिक रूप से कार्यक्रम में कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, प्रदेश महामंत्री रिखीराम सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. बिसंभर सिन्हा, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, प्रदेश महामंत्री तेखन सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लिलेश सिन्हा, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा, प्रदेश महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजू कुमारी सिन्हा, जिला संरक्षक गंगाप्रसाद सिन्हा, जिला अध्यक्ष ठाकुरराम सिन्हा, जिला महामंत्री देवजी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष हरिचंद सिन्हा, जनपद सदस्य एवं जिला महिला मंच अध्यक्ष निर्मला जितेन्द्र सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।

 समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे कलश एवं देवपूजन से होगा। पश्चात् ग्राम दीवानझिटिया में सुबह 9.30 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। दोप. 1 बजे युवक युवती परिचय सम्मेलन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक का आयोजन किया गया है। मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिन्हा सांगिनकछार ने बताया कि ग्राम दीवानझिटिया के स्वजातियों के अलावा समस्त स्वजातियों के सहयोग से आयोजित उक्त कार्यक्रम में राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, बालोद, चौकी, खैरागढ़ सहित अन्य जिलों के स्वजातियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।

 जानकारी के अनुसार सम्मेलन को सफल बनाने के लिये समस्त क्षेत्रों के कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्राधिकारी, प्रमुख पदाधिकारी, ग्राम प्रमुख तथा ग्राम दीवानझिटिया के स्वजातिय तन मन धन से जुटे हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles