विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कृष्ण कुंज जज कॉलोनी के पास रामकृष्ण नगर वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव पहुंचकर 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.15 बजे कृष्ण कुंज रामकृष्ण नगर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 3 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.10 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव पहुंचकर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 3.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 10 अगस्त को सुबह 7 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 7.10 बजे नंदई चौक राजनांदगांव पहुंचकर कांवड़ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 8 बजे नंदई चौक से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 8.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर क्लब चौक पहुंचेंगे एवं महाकाल यात्रा में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.50 बजे बसंतपुर क्लब चौक से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles