
डोंगरगढ़, 20 जून 2026।
भाजपा शहर मंडल किसान मोर्चा डोंगरगढ़ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 वर्ष के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाज के वरिष्ठ किसान बंधुओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों का श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 23 के वरिष्ठ किसान एवं पूर्व सरपंच चौथना श्री कन्हैयालाल वर्मा जी की माताजी का विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कृषि कार्यों को समर्पित करते हुए न केवल अपने परिवार बल्कि समाज के लिए भी कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी श्री धरम साहू जी का सम्मान किया गया, जो सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करते रहे हैं। समाजसेवी श्रीमती स्मिता यादव जी का भी सम्मान किया गया, जो समाज में व्याप्त अन्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण का कार्य करते हुए संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
इसके अतिरिक्त पूर्व ग्राम सेवक श्री विजयवार जी का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा, ईमानदारी एवं समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वरिष्ठ नागरिक श्री प्रकाश धानुकर जी को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सदैव जनजागरण एवं सामाजिक चेतना के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल किसान मोर्चा डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रामकुमार डडसेना जी, महामंत्री अजय शर्मा जी, उपाध्यक्ष बीरबल साहू जी, साहू समाज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ममता बहेकर जी, उपाध्यक्ष मंजीत ठाकुर जी, उपाध्यक्ष शेखर विश्वकर्मा जी, मीडिया प्रभारी सतीश यादव जी, मंत्री श्रीमती सुधा श्रीवास्तव जी, मंत्री पुष्प कुमार यादव (पिंटू) जी, मंत्री युवराज तेलकर जी, मंत्री रामअश्रय ठाकुर जी, मंत्री नितिन वर्मा जी, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश धानुकर जी सहित नरेश बहेकर जी, कन्हैया वर्मा जी एवं अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से डोंगरगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास, किसान कल्याण एवं सामाजिक उत्थान हेतु किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
