भारतीय जनता पार्टी घुमका नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा मतदाताओं को आश्वास्त करते हुए कहा कि पार्टी संकल्प पत्र के माध्यम से भूमिका के आम लोगों को विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रही है.भाजपा मीडिया सेल के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती वर्मा ने कल घुमका के विभिन्न क्षेत्रों में धुआंधार जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि पार्टी का यह संकल्प है कि किसानों की सिंचाई सुविधा एवं क्षेत्र में भोजन स्तर को बढ़ाने हेतु सोनबरसा नदी में रपटायुक्त स्टाप डैम का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके.इसी तरह घुमका से गोपालपुर सड़क का चौड़ीकरण किया जावेगा ताकि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ सके इसके अलावा नगर में एक भव्य सर्व सुविधा युक्त सभी नागरिकों के लिए मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा ताकि हमारे धार्मिक व सामाजिक कार्य सरलता पूर्वक संपन्न हो सके इतना ही नहीं बल्कि शहर की विभिन्न खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए भी मल्टीपरपज खेल का मैदान बनाया जाएगा ताकि शहर के युवा और बच्चे अपनी खेल प्रतिभाओं को उम्मीद दे सके साथ ही आम नागरिकों को सुबह व शाम की सैर की जरूरत भी पूरी हो सके इसी तरह कुंवार झोर डाईवर्सन नहर नाली की समुचित मरम्मत कराकर इसके रखरखाव की स्थायी व्यवस्था की जावेगी ताकि सुविधाओं का विस्तार हो सके इतना ही नहीं बल्कि पटेवा रोड स्थित मुक्तिधाम में रोड एवं प्रतीक्षालय की व्यवस्था की जावेगी.श्रीमती वर्मा ने आगे कहा कि क्षेत्र के मतदाता मतदान के पूर्व इस बात को अपने स्मृति पटल में बनाकर रखें कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसमें देश और प्रदेश के विकास का कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है. समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए अनेक जीवनदायी योजना बनाकर उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है. घुमका नगर विकास की बात जोह रहे हम सब मिलकर इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएंगे तो देश प्रदेश के साथ घूमका के विकास का द्वार खुल जावेगा. इसलिए सभी शहरवासी कमल फूल चुनाव चिन्ह के पक्ष में एकजुट हो जावे ताकि हम विकास के नए युग में प्रवेश कर सके.इस दौरान श्रीमती किरण वर्मा के साथ जनसंपर्क सभा में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नूतन साहू महामंत्री तामेश्वरी निषाद महामंत्री संगीता यादव पिंकी पटेल फुलेश्वरी साहू ज्योति गायकवाड पुष्पा साहू नागेश्वरी साहू लालेश्वरी साहू धनेश्वरी साहू दामिनी साहू शांति निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे .
