निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दिया मानवता का संदेश

(लालबाग में निरंकारी बाल समागम संपन्न)

राजनांदगांव:- सतगुरू माता सुदीक्षा जी महराज के आर्शीवाद से संत निरंकारी सतसंग भवन लालबाग  सिंधी कॉलोनी में ३१ वा निरंकारी बाल समागम का आयोजन संयोजक स्तर पर किया गया, इस आयोजन दिनांक १०/०५/२०२६ दिन रविवार को रायपुर से पधारी परम पूज्य बहन प्रियल शाजीदा जी ने अपने श्री मुख से कहा कि अभी-अभी एक बहन ने कहा कि प्रियल जी रायपुर से आकर हमे आर्शीवाद देगी, पर ऐसा नहीं है, मैं आर्शीवाद देने नहीं आप लोगो से मैं आर्शीवाद लेने आई हूं। आज निरंकारी बाल समागम में बच्चों से अपनी प्रतिभा के माध्यम से आध्यिमिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया गीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुतियों के जारीये बच्चों ने विनम्रता, समर्पण, शुक्रराना, सहनशिलता एवं सद्भावना जैसे मानवीय गुणों को जीवन के रूप में प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। समागम में बच्चों ने बताया कि यदि बचपन से ही संस्कारो एवं आध्यमिकता का समावेश जीवन में हो तो समाज मे प्रेम, भाईचारा और मानवता की भावना और अधिक मजबूत होती है। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चो ने यह संदेश दिया की जीवन में नम्रता और सहनशिलता अपना कर ही सच्ची खुशियों एंव शांति को प्राप्त किया जा सकता है। इस बाल समागम में सिंधी समाज के प्रमुख श्री मन्नूमल जी मोटलानी, अर्जूनदास जी पंजवानी, अर्जून दास जी गंगवानी, ज्ञानचंद लालवानी  रायपुर से पधारे निखिल अडवानी एवं संत निरंकारी मंडल के संयोजक रूपलाल जी राजवानी सहित बच्चों का उत्साह, वर्धन किया गया इस रंगारंग कार्यक्रम को डोंगरगढ़, खैरागढ़, डोंगरगांव, कोटरासरार, रायपुर एवं राजनांदगांव के बच्चों ने बहूत ही कुशलतापूर्वक गीत, भजन एवं छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, में भी हास्य प्रोग्राम किये गये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles