शासकीय कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं का निराकरण समय पर नही हो रहा:- जिलाध्यक्ष-भानु प्रताप यादव

                छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने छत्तीसगढ़ शासन,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन,नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक -ESTB-1027/2165-2025 REVENU-2 नवा रायपुर दिनांक 30/10/2025 एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का पत्र क्रमांक/706 दिनांक 23/09/2025 के अनुसार जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक दिनांक 19/12/2025 को जिला कार्यालय दुर्ग के सभागार-कक्ष में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संधों की बैठक आयोजित किया गया था । कार्यवाही विवरण पत्र क्रमांक /419/विलि/2025 दुर्ग दिनांक 21/01/2026 में निम्नानुसार कर्मचारियों की समस्याओं का बिदुवार निराकरण किये जाने विभाग प्रमुखों को माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिया गया थाः-
1. विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया रिक्त पद पर किये जाने,
2. कर्मचारियों के प्रथम,द्वितीय,तृतीय समयमान वेतनमान निर्धारित समयावधि में दिये जाने,
तथा जिन कर्मचारियों को समयमान वेतनमान स्वीकृत किया जा चुका है उनके भुगतान की कार्यवाही किये जाने,
3. प्रतिवर्ष अप्रैल तक वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर लिया जाए।
4. कर्मचारियों की विभागीय जांच की प्रक्रिया समय पर पूर्ण किये जाने,
5. सेवा निवृत्ति उपरांत कर्मचारियों के देय स्वत्वों का भुगतान समय पर किये जाने,
6. जिन कर्मचारियों की सेवानिवृति एक वर्ष बची हो उनकी नो मांग,नो जांच की प्रक्रिया समय पूर्व कर लिया जावे ताकि उनके स्वत्वों का भुगतान एवं पेंशन प्रकरण समय पर तैयार किया जा सके।
7. कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण/अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण/चिकित्सा देयक/यात्रा भत्ता देयक भुगतान की अघतन किये जाने जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में निर्देश दिये गये है।
8. पेेशन एवं लेखा शाखा द्वारा प्रत्येक तीन माह में शिविर लगाकर पेंशन प्रकका निराकरण किया जावे।
9. कर्मचारियों की सविस बुक अघतन करके रखी जाए।
10. समय सीमा में कर्मचारी हितों के कार्याें की समीक्षा की जाए।
शासन द्वारा प्रत्येक तीन माह में परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाये जाने के निर्देश है। उक्त समिति में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व देकर समिति की बैठक (विभाग के परिपत्र क्रमांक क्रमांक एफ 8-2/1-9/2006 दिनांक 27/10/2006 में दिये गयें निर्दशानुसार )ली जाकर शासन को अवगत कराये जाने के निर्देश है।
शासन के उक्त निर्देशानुसार कर्मचारीयों की व्याप्त समस्याओं का निराकरण कर की गईं कार्यवाही से संघ को अवगत कराने कलेक्टर महोदय दुर्ग को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया है. भवदीय, भानु प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष -दुर्ग.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles