हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं हिंदू स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती आरके नगर चौक, राजनांदगांव में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, पराक्रम, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सभी को राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता है।

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति, साहस और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष के साथ किया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के सुशील लड्ढा प्रवीण शर्मा दिनेश झूलन सविता बोस कमलेश साहू भोला यादव रिंकू तिवारी विष्णु सिन्हा जुगल गुप्ता प्रभात गुप्ता राजा राज सोनकर अरुण राय संजय मिश्रा नीलू साहू आशीष टिंकू सोनी ऋषभ मल आशीष तिवारी अक्ष गुप्ता तुईशा वंदिले अनीता सिंन्हा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles