तुमडीलेवा और बघेरा में ईट-भट्ठा के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, ग्रामीणों में रोष

जिला राजनांदगांव से 15 किलोमीटर दूरी ग्राम तुमडीलेवा और बघेरा में लकड़ी ठेकेदार

1

द्वारा कौवा पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों में नाराज़गी
बघेरा के आसपास क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी ठेकेदार द्वारा बड़े पैमाने पर कौवा पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेड़ों को पेपर मिलों में और ईट-भट्ठा में सप्लाई के लिए काटा जा रहा है। लगातार हो रही कटाई से ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त अनुमति और निगरानी के हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन पर असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जंगल और गांव के आसपास के इलाकों में तेजी से पेड़ों की संख्या कम हो रही है, जिससे पक्षियों और वन्य जीवों का बसेरा भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में क्षेत्र में हरियाली और प्राकृतिक संसाधनों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles