खनिज विभाग की अनदेखी, बिल्हारी में बिना अनुमति मुरूम उत्खनन

राजनांदगांव के विकास खंड डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम बिल्हारी में इन दिनों अवैध मुरूम उत्खनन का मामला तेजी से चर्चा में है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना रॉयल्टी और बिना वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर मुरूम की खुदाई की जा रही है। रात-दिन चल रहे इस उत्खनन से शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है?, वहीं क्षेत्र की सड़कों और पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों और हाईवा के जरिए मुरूम निकाला जा रहा है। खनिज विभाग की अनुमति और रॉयल्टी पर्ची के बिना ही मुरूम का परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
गांववासियों ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और धूल उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने भी खेतों के आसपास हो रही खुदाई पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि लगातार अवैध उत्खनन से भूमि कटाव और जल स्रोतों पर असर पड़ सकता है।
इस मामले में जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। हालांकि प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की है कि अवैध मुरूम उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शासन को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।?

1

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles