

सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत पेण्ड्री सुकुलदैहान, राजनांदगाव छत्तीसगढ़ में आज 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का उद्घाटन अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की तैलचित्र पर पूजन कर किया गया l मुख्य अतिथि सरपंच भोजराम ठाकुर,युवा सेवा शक्ति संगठन अध्यक्ष दुर्गेश साहू कबीर आश्रम प्रबंधक योगदास साहू सूर्या फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रमुख सनत टंडन
सभी अतिथियों का स्वागत तिलक व पटका से किया गया।
भैय्या बहनो द्वारा सरस्वती वंदना किया गया ,शिविर मेँ योग व्यायाम, मिट्टी के खिलौवने कबाड़ से जुगाड़, आर्ट एवं क्राफ्टिंग, विज्ञान के लघु प्रयोग,और सत्रों के माध्यम से सु-लेख, अनुशासन, ब्यवहार, स्वास्थ्य टिप्स, प्रतियोगिता मेँ पत्र लेखन, चित्रकला, भाषण, दौड़, सुर्य नमस्कार ऐसे अनेक गतिविधि कराया जायेगा शाररीक विकास के लिए खेल, पी टी, कराते का अभ्यास कराएँगे
समापन मेँ 3 भईया 2 बहनो को बेस्ट शिविरर्थी चुनकर मोमेंटो व प्रमाण पत्र देंगे सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र पुरस्कृत करेंगे शिविर का प्रमुख हिरेन्द्र साहू, सहयोगी महेंद्र, लक्ष्य, सूरज, दुर्गा, चितरेखा, प्रीति सेवाभावी युवा साथी के सहयोग से संचालन होगा जिसका समापन 13 मई को होगा
